कानपुर के चकेरी सनिगवां के डबल स्टोरी रोड पर शुक्रवार देर रात बाइक से टक्कर लग जाने के विवाद में दो समुदाय आमने सामने आ गए। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट हो गयी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस समेत एसीपी कैंट, डीसीपी पूर्वी पहुंचे और मामला शांत कराया।
मामला दो समुदाय से जुड़े होने के चलते शनिवार को भी इलाके में पुलिस बल के साथ आरआरएफ की एक टुकड़ी तैनात रही। सनिगवां के डबल स्टोरी रोड निवासी सलमान शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे को मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए निकला था। तभी पीछे से बाइक लेकर आ रहे इलाके के ननकू ने सलमान को टक्कर मार दी।