Kanpur News: महाराजपुर के महोली गांव में पत्नी ने विवाद के बाद जहर पीकर जान दे दी। मायके वालों के हत्या के आरोप के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की छानबीन कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली गांव में दंपती में विवाद हो गया, जिसके बाद पत्नी ने कीटनाशक दवा पीकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, महोली गांव निवासी महेश प्रजापति गांव में ही चाट का ठेला लगाता है। करीब 15 वर्ष पहले विवाह हुआ था। बीती रात पत्नी सोनी प्रजापति (35) के मध्य किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
इसमें सोनी ने कीटनाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन अस्पताल ले गए, जहां पर महिला की मौत हो गई है। मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पुलिस मौजूद है और फॉरेंसिक टीम का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।