फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 22 मई से शुरू होगी डिजिटल जनगणना, दो चरणों में होगी प्रक्रिया, नागरिकों को मिलेगा 'स्व-गणना' का विकल्प

Wed, 01 Apr 2026 01:18 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: देश की पहली डिजिटल जनगणना 22 मई 2026 से शुरू होगी, जिसमें लोग  सात मई से खुद ऑनलाइन डाटा भर सकेंगे। घरों की गिनती जून तक चलेगी और वास्तविक जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में होगी।
विज्ञापन
जनगणना - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनगणना 2027 का आगाज 22 मई से होने जा रहा है। करीब एक दशक बाद हो रही जनगणना इस बार पूरी तरह डिजिटल और आधुनिक स्वरूप में होगी। पिछली जनगणना वर्ष 2010-11 में हुई थी। दो चरणों में होने वाली जनगणना में पहले चरण में घरों की गिनती 22 मई से 20 जून तक होगी। दूसरे चरण में जनसंख्या गणना नौ से 28 फरवरी 2027 के बीच होगी।

विज्ञापन

इसमें वास्तविक जनसंख्या का आंकड़ा एकत्र किया जाएगा। इस बार नागरिकों को स्व गणना का विकल्प मिलेगा, लोग घर बैठे ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। डाटा भरने के बाद एक यूनिक कोड मिलेगा जिसे प्रगणक को दिखाना होगा। सात मई से 21 मई 2026 तक स्व गणना होगी। 22 मई से 20 जून 2026 तक घरों की गणना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें