29 और 30 अगस्त को बुलाया था
उनकी ओर से मिली जानकारियोें में डिप्टी एसपी ऋषिकांत शुक्ला, विकास कुमार पांडेय, संतोष सिंह, इंस्पेक्टर आशीष द्विवेदी और केडीए वीसी के पूर्व सचिव एमके सोलंकी व कश्यपकांत दुबे का नाम सामने आया। एसआईटी ने सभी को बयान के लिए 29 और 30 अगस्त को बुलाया था। क्षेत्राधिकारी ऋषिकांत शुक्ला इस समय हरदोई, विकास कुमार पांडेय लखनऊ कमिश्नरी और संतोष सिंह मैनपुरी में हैं।
बयान के लिए सात दिन का समय दिया
इंस्पेक्टर आशीष द्विवेदी मेडिकल लगाकर गैरहाजिर हैं। एमके सोलंकी बस्ती विकास प्राधिकरण में तैनात हैं। कमिश्नरी पुलिस के स्टाफ ऑफिसर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस और अन्य कर्मचारियों को दोबारा से नोटिस जारी किया गया है। उन्हें बयान के लिए सात दिन का समय दिया है।
एक डिप्टी एसपी ने कहा पहले आरोप पत्र लेकर आएं
पुलिस सूत्र बताते हैं कि एक डिप्टी एसपी के पास दरोगा नोटिस लेकर पहुंचे थे। उन्हें डिप्टी एसपी ने कहा कि पहले आरोप पत्र लेकर आएं जिस पर वह बयान देंगे। बिना आरोप पत्र के किसी नोटिस का जवाब नहीं दिया जा सकता।