फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डीजीजीआई की टीम फिलहाल नहीं करेगी पीयूष से जेल में पूछताछ

Tue, 25 Jan 2022 12:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
Tax Raid: इत्र कारोबारी पीयूष जैन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन से डीजीजीआई अहमदाबाद की टीम फिलहाल जेल में पूछताछ नहीं करेगी। विवेचक शंभूनाथ सिंह के बीमार होने के कारण सोमवार को वह कानपुर नहीं आ सके।
विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक अंबरीश टंडन ने बताया कि विवेचक की बीमारी के कारण अदालत से पूछताछ की अनुमति नहीं ली जा सकी। चार फरवरी को पीयूष की रिमांड पूरी हो रही है।

अब रिमांड बढ़ाने के प्रार्थनापत्र के साथ ही पूछताछ की अनुमति के लिए भी कोर्ट में बहस की जाएगी। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद ही पीयूष से दोबारा पूछताछ हो सकेगी।
विज्ञापन


बता दें कि पीयूष के आनंदपुरी और कन्नौज स्थित घरों में डीजीजीआई के छापे में 197.5 करोड़ रुपये की नकदी, 23 किलो सोना और 600 लीटर चंदन का तेल बरामद हुए थे। इसी मामले में पीयूष लगभग एक माह से जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें