होली के बाद शुरू कराया जाएगा सड़कों का निर्माण
चालू वित्तीय वर्ष का डेढ़ महीना बाकी होने के कारण पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड और निर्माण खंड-दो ने टेंडर भी आमंत्रित किए हैं। ज्यादातर टेंडर 24 फरवरी को दोपहर तक अपलोड किए जा सकेंगे और उसी दिन शाम को खुलेंगे। पीडब्ल्यूडी कानपुर परिक्षेत्र के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 400 करोड़ रुपये से सड़कों के चौड़ीकरण, निर्माण के टेंडर जारी किए हैं। होली के बाद सड़कों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
ये सड़कें बनेंगी
सड़क का नाम लागत
घंटाघर से डिप्टी पडाव तक मार्ग चौड़ीकरण 587.10 लाख
विजयनगर सब्जी मंडी चौराहा से मरियमपुर चौराहे तक मार्ग चौड़ीकरण 460.40 लाख
डिफेंस नोड से रमईपुर साढ़ जहानाबाद मार्ग चौड़ीकरण 9151.50 लाख
महाराजपुर क्षेत्र में जीटी रोड से कन्हईखेड़ा, रहनस, पिपौसी खरौटी मार्ग चौड़ीकरण 1627.00 लाख
बिल्हौर क्षेत्र में गौरी भगवंतपुर कासामऊ मुस्ता मार्ग चौड़ीकरण 724.10 लाख
घाटमपुर के जहांगीराबाद से रामसारी मार्ग चौड़ीकरण 440.00 लाख
साढ़ पर्वतखेड़ा से मुसाफा मार्ग चौड़ीकरण 1474.77 लाख
पाली स्थित नागा बाबा मंदिर से पाल्हेपुर मार्ग चौड़ीकरण 1163.32 लाख
चौबेपुर बेला से बंसठी, ततातपुर होते हुए कल्याणपुर शिवली मार्ग तक चौड़ीकरण 2190.69 करोड़
हरवंशपुर मार्ग का चौड़ीकरण 1456.80 लाख
असेनिया-बहोर-उमरी मार्ग चौड़ीकरण 1249.00 लाख
भोगनीपुर-घामटपुर-चौडगरा मार्ग की मरम्मत 925.00 लाख