फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चला बुलडोजर: केडीए की अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई, खाली कराई 31 करोड़ की जमीन

Tue, 26 Apr 2022 09:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का पूरा फोकस भूमाफिया व अवैध कब्जेदारों के खिलाफ है। शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बुलडोजर गरज रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को दहेली सुजानपुर और सनिगवां में अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
देहली सुजानपुर में अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चल रहा है। कई जनपदों में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण तोड़े जा रहे हैं। कानपुर में भी ऐसे अवैध निर्माण की भरमार है, जिन पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को कानपुर विकास प्राधिकरण, केडीए के द्वारा दहेली सुजानपुर और सनिगवां में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर 13 बीघा जमीन खाली कराई। इस जमीन की अनुमानित कीमत 31.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने कब्जा मुक्त कराई गई जमीन का जल्द से जल्द विधिक एवं अभिलेखीय परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अरविंद सिंह के निर्देश पर दोपहर में दहेली सुजानपुर पहुंचे जोन-4 के प्रवर्तन दस्ते ने आराजी संख्या 1367 रकबा दो बीघा, आराजी संख्या 2196 रकबा 10 बीघा और ग्राम सनिगवां की आराजी संख्या 75, 76 रकबा एक बीघा प्राधिकरण की स्वामित्व की जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग व अवैध कब्जों को तोड़ा गया। अभियान में प्राधिकरण के प्रवर्तन, अभियंत्रण, भूमि बैंक की टीम के साथ जिला प्रशासन से नायब तहसीलदार, लेखपाल, पुलिस शामिल रही। 

विज्ञापन

बुलडोजर चलते ही दिया एक करोड़ का चेक
वहीं, मकसूदाबाद में सोमवार को अवैध प्लाटिंग पर केडीए का बुलडोजर चलते ही बिल्डर ने एक करोड़ का चेक दे दिया। यह धनराशि आंशिक शमन शुल्क के रूप में जमा की गई। जल्द ही शमन शुल्क जमा करते हुए ले-आउट पास कराने के लिए प्रार्थनापत्र देने का आश्वासन भी दिया। जवाहरपुरम आवासीय योजना के पास मकसूदाबाद की आराजी संख्या 550 की 16000 वर्गमीटर जमीन पर अवैध प्लाटिंग की गई थी। प्रवर्तन विभाग जोन-2 के अवर अभियंता एके सिंह ने बताया कि बिल्डर केके वाधवा ने अवैध प्लाटिंग की थी, वहां दो मकान बने थे। कई अन्य में बाउंड्री, बुनियाद भरी थीं। सड़कें भी बनी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें