फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हैलट ओपीडी पहुंचे डिप्टी सीएम, तीमारदारों से बात की, समस्याएं सुनी

Mon, 26 Dec 2022 07:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर के हैलट अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अचानक ओपीडी पहुंच गए। यही नहीं डिप्टी सीएम ने तीमारदारों से बात की और उनकी समस्याएं भी सुनी।
विज्ञापन
हैलट ओपीडी पहुंचे डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैलट के मैटरनिटी विंग में सौ बेड के पीआईसीयू का उद्घाटन कर लौट रहे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोमवार को अचानक कार हैलट गेट पर रुकवा दी। यहां से ओपीडी पहुंचे और रोगियों-तीमारदारों का हाल लिया। उपस्थित स्टाफ को रोगियों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम सवा तीन बजे हैलट गेट पर रुके। ओपीडी का समय खत्म हो गया था। बाहर से आने वाले रोगी अपने तीमारदारों के साथ बाहर खड़े थे। उन्हाेंने ओपीडी में हेल्प डेस्क के पास जाकर डेस्क प्रभारी वार्ड ब्वॉय सुरेंद्र सिंह से इंचार्ज के बारे में पूछा। ओपीडी के बाहर निकले तो तिर्वा कन्नौज के रघुवीर सिंह ने डिप्टी सीएम को बताया कि वह अपने रोगी को ढूंढ रहे हैं।

डिप्टी सीएम ने स्टाफ नर्स को बुलाकर रोगी का पता करने को कहा। इसके बाद डिप्टी सीएम ने वहां मौजूद तीमारदारों से पूछा कि उन्हें रोगी का इलाज कराने में कोई दिक्कत तो नहीं है तो रोगियों ने कोई दिक्कत होने से इंकार कर दिया। कौशांबी के अनूप कुमार ने बताया कि आयुष्मान कार्ड एक्टिवेट न होने के बारे में बताया तो उन्होंने समस्या के समाधान को कहा। डिप्टी सीएम ओपीडी में हैं, इसका पता लगते ही सभी अधिकारी वहां पहुंच गए। बाद में प्राचार्य डॉ. संजय काला ने भी रोगियों और तीमारदारों से बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें