फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर तीन ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत

Mon, 26 Dec 2022 05:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। राठ कोतवाल तारासिंह पटेल ने कहा कि मृतक की जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन
जखेड़ी गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में कोहरे के चलते बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में आगे पीछे जा रहे तीन ट्रक आपस में टकरा गए। दुर्घटना में सबसे पीछे वाले ट्रक के चालक की मौत हो गई। वहीं दो ट्रकों के चालक बाल-बाल बच गए। यूपीडा बुंदेलखंड गश्ती दल के रियाज खान ने बताया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर ड्यटी कर रहे थे।

विज्ञापन


सोमवार सुबह जखेड़ी गांव के पास उरई की ओर से आ रहा सीमेंट लदा ट्रक आगे जा रहे ट्रक से टकरा गया। यह ट्रक रीवा जिले के निवी गांव निवासी स्वतंत्र कुमार विश्वकर्मा चला रहे थे। तभी पीछे से आ रहा तीसरा ट्रक स्वतंत्र के ट्रक से टकरा गया। तीसरे ट्रक का चालक मध्य प्रदेश के रीवा जनपद के गिरह मंगवा निवासी सोना सोंधिया (32) ट्रक की केबिन में फंस कर घायल हो गया।

यूपीडा कर्मचारियों ने कटर की मदद से केबिन काट कर बाहर निकाला। सीएचसी ले गए जहां डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने चालक को मृत घोषित कर दिया। राठ कोतवाल तारासिंह पटेल ने कहा कि मृतक की जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी है। शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें