भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी मुस्लिम तुष्टीकरण के आधार पर राजनीति करती है, जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है। उन्होंने इंडी गठबंधन के नेताओं पर आरोप लगाया कि वे पर्दे के पीछे से देश में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की बातें कर रहे हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन नहीं करना चाहते। उन्होंने दावा किया कि जनता के समर्थन से भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।