काम के बदले मांग रहा था 10 हजार
उस पर उपजिलाधिकारी (न्यायिक) तिर्वा ने कच्ची पैमाइश के लिए फाइल कानूनगो विनोद कुमार को सौंपी है। आरोप लगाया कि कानूनगो विनोद कुमार पैमाइश की फाइल पिछले दो माह से लटका कर रखी और काम के बदले 10 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार काफी मिन्नतें करने के बाद आठ हजार में पैमाइश करने को कानूनगो तैयार हो गए।
गोपनीय जांच सूर्यप्रताप सिंह को सौंपी गई
इस पर उन्होंने रंगे हाथ पकड़वाने के लिए एंटी करप्शन कानपुर में शिकायत की। इसकी गोपनीय जांच सूर्यप्रताप सिंह को सौंपी गई। पीड़ित की बात सही मिली। इसके बाद ट्रैप टीम प्रभारी सुशील पाराशर के नेतृत्व में इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार मिश्र, जटाशंकर सिंह आदि की टीम कन्नौज पहुंची।
कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई
जिलाधिकारी कन्नौज को जानकारी देकर उनके दो कर्मचारियों को साथ लेकर पीड़ित नीरज कुमार को केमिकल युक्त नोट देकर भेजा गया। कन्नौज चौराहे पर नोट देते ही कानूनगो विनोद कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। प्रभारी निरीक्षक सुशील पाराशर ने बताया कि नीरज कुमार की तहरीर पर कानूनगो के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।