फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पैमाइश के नाम पर मांगी आठ हजार की घूस, कानूनगो गिरफ्तार…एंटी करप्शन ने रंगेहाथ पकड़ा, पढ़ें मामला

Wed, 30 Apr 2025 11:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पीड़ित के अनुसार काफी मिन्नतें करने के बाद आठ हजार में पैमाइश करने को कानूनगो तैयार हो गए। इस पर उन्होंने रंगे हाथ पकड़वाने के लिए एंटी करप्शन कानपुर में शिकायत की। इसकी गोपनीय जांच सूर्यप्रताप सिंह को सौंपी गई। पीड़ित की बात सही मिली।
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एंटी करप्शन की टीम ने कन्नौज के एक किसान से जमीन की पैमाइश के नाम पर आठ हजार की घूस मांगने पर कानूनगो को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने रुपये मांगने की शिकायत एंटी करप्शन थाने में की थी, जिसके बाद टीम ने जिलाधिकारी कन्नौज को मामले की जानकारी दी गई। किसान की ओर से दिए गए नोटों पर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

कन्नौज के ठठिया थानाक्षेत्र के गांव सुरसी निवासी किसान नीरज कुमार ने एंटी करप्शन थाने में 26 मार्च 2025 को प्रभारी निरीक्षक को लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी जमीन गाटा संख्या 959 ग्राम सभा सुरसी जिसकी मेड़बंदी का वाद उपजिलाधिकारी (न्यायिक) तिर्वा के न्यायालय में दायर किया था।

काम के बदले मांग रहा था 10 हजार
उस पर उपजिलाधिकारी (न्यायिक) तिर्वा ने कच्ची पैमाइश के लिए फाइल कानूनगो विनोद कुमार को सौंपी है। आरोप लगाया कि कानूनगो विनोद कुमार पैमाइश की फाइल पिछले दो माह से लटका कर रखी और काम के बदले 10 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार काफी मिन्नतें करने के बाद आठ हजार में पैमाइश करने को कानूनगो तैयार हो गए।

गोपनीय जांच सूर्यप्रताप सिंह को सौंपी गई
इस पर उन्होंने रंगे हाथ पकड़वाने के लिए एंटी करप्शन कानपुर में शिकायत की। इसकी गोपनीय जांच सूर्यप्रताप सिंह को सौंपी गई। पीड़ित की बात सही मिली। इसके बाद ट्रैप टीम प्रभारी सुशील पाराशर के नेतृत्व में इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार मिश्र, जटाशंकर सिंह आदि की टीम कन्नौज पहुंची।
विज्ञापन

कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई
जिलाधिकारी कन्नौज को जानकारी देकर उनके दो कर्मचारियों को साथ लेकर पीड़ित नीरज कुमार को केमिकल युक्त नोट देकर भेजा गया। कन्नौज चौराहे पर नोट देते ही कानूनगो विनोद कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। प्रभारी निरीक्षक सुशील पाराशर ने बताया कि नीरज कुमार की तहरीर पर कानूनगो के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें