फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: डॉ. जफर बोले- 2012 के बाद कोई वास्ता नहीं, विदेश में बसना चाहती थी, शाहीन के पति का बड़ा बयान

Wed, 12 Nov 2025 12:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की पूर्व प्रवक्ता डॉ. शाहीन सईद  के तलाकशुदा पति डॉ. हयात जफर ने दावा किया है कि डॉ. शाहीन की विदेश में बसने की ऊंची ख्वाहिशों और सोच के अंतर के कारण उनका तलाक हो गया था। 
विज्ञापन
डॉ. शाहीन सईद के तलाकशुदा पति डॉ. हयात जफर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की पूर्व प्रवक्ता डॉ. शाहीन सईद का नाम दिल्ली विस्फोट मामले से जुड़ने के बाद उनके तलाकशुदा पति डॉ. हयात जफर ने मामले पर चुप्पी तोड़ी है। डॉ. हयात ने खुलासा किया है कि डॉ. शाहीन की ऊंची ख्वाहिशों और यूरोप या ऑस्ट्रेलिया में जाकर बसने की जिद ने उनका परिवार तोड़ दिया।

विज्ञापन

केपीएम हॉस्पिटल में तैनात डॉ. हयात जफर ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि उनका डॉ. शाहीन से पिछले 12-13 वर्षों से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि हमारा तलाक लगभग 2012-13 में हो गया था। उनके चले जाने के बाद हमारा कोई संपर्क नहीं रहा।

प्रोफेसरशिप के ऑफर्स भी मिल रहे थे
उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही डॉ. शाहीन अक्सर यूरोप में बसने की बात किया करती थीं। इसके लिए उन्हें प्रोफेसरशिप के ऑफर्स भी मिल रहे थे, लेकिन डॉ. हयात इस पर सहमत नहीं थे क्योंकि वह अपने देश, दोस्तों और परिवार को छोड़कर जाना नहीं चाहते थे।

तलाक के बाद कोई वास्ता नहीं
डॉ. हयात ने साफ कहा कि परिवार में कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं होता था, लेकिन सोच अलग थी। इसी मतभेद के चलते वह एक दिन छोड़कर चली गईं। तलाक के बाद दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं रहा। डॉ. हयात के अनुसार, उनके दो छोटे बच्चे उन्हीं के साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन

वर्षों पहले खत्म हो चुका है जुड़ाव
जब उन्हें डॉ. शाहीन के कथित रूप से गलत रास्ते पर जाने की खबर मिली, तो उन्होंने हैरानी जताई और कहा कि छोड़िए, जब उससे कोई वास्ता ही नहीं रहा। डॉ. हयात ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई खास जानकारी नहीं है और उनका भावनात्मक जुड़ाव वर्षों पहले खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें