फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो लोग घायल, बाइक चालक नहीं लगाए थे हेलमेट

विज्ञापन
घायल का उपचार करते डॉक्टर। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। राजपुर में सोमवार देर शाम दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए हैं। हादसे के समय दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

पुखरायां निवासी अंकुश गुप्ता (27) और महेश (40) सोमवार की शाम सिकंदरा स्थित रिश्तेदारी से लौट रहे थे। राजपुर थानाक्षेत्र के लालनगर स्थित पंप के सामने बाइक खड़ी कर वह पेट्रोल देखने लगे।
इस दौरान पुखरायां की तरफ से आ रहे राजपुर रतापुर निवासी अजय (40) ने अंकुश की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अंकुश की मौके पर ही मौत हो गई। महेश और अजय गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने घायलों को पीएचसी राजपुर पहुंचाया, वहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कार्यवाहक थाना प्रभारी अनिलेश कुमार ने बताया कि हादसे में अंकुश की मौत हो गई है। महेश और अजय को इलाज के लिए पीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें