अमित कुमार का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
शिवली। बलुवापुर गांव निवासी युवक ने बुधवार की शाम घर के अंदर छत के कुंडे में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। मां की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बलुआपुर निवासी अमित कुमार (24) ने बुधवार शाम घर में छत के कुंडे में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। घटना के समय घर के लोग खेतों पर काम के लिए गए थे।
शाम को छोटा भाई सर्वजीत घर आया तो अमित को फंदे से लटका देखा। मां लज्जावती ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि कई दिन पहले गांव में कुछ लोगों से बेटे का विवाद हो गया था। इंचार्ज थाना प्रभारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।