फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : मगध एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन के परजनी हाल्ट के पास अप लाइन पर मगध एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर परिजन बिलख पड़े। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

परजनी हाल्ट के पास बुधवार की सुबह करीब 30 वर्षीय युवक पटरी पार कर रहा था। तभी अप लाइन की मगध एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। कंचौसी स्टेशन कार्यालय से मेमो भेजकर सूचना मंगलपुर पुलिस को दी गई।
कंचौसी चौकी पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराई, तो पहचान पिलख निवासी अनुराग (35) पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है। युवक खेती किसानी करता था। चौकी प्रभारी कंचौसी जितेंद्र तिवारी ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें