डेरापुर। प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मंगलवार की देर शाम पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे निजी मुचलके छोड़ दिया गया।
डेरापुर थाने के दरोगा विमल सिंह ने बताया कि कस्बे में भ्रमण के दौरान सूचना मिली की प्रतापनगर वार्ड निवासी सगीर अहमद ने फेसबुक पर पीएम का आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया है।
इससे माहौल खराब होने की आशंका थी। इस पर सगीर को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी गंगा सिंह ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर सगीर के खिलाफ आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद निजी मुचलके पर रिहा किया गया है।