फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : बारा टोल प्लाजा के पास बाइक की टक्कर से महिला की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। बारा टोल प्लाजा के पास कानपुर-इटावा हाईवे पर सड़क पार रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

नुर्रा गांव निवासी किसान राम नारायण की पत्नी चंद्रावती (60) रविवार शाम खेतों में धान की फसल काटने उमरन गांव गई थी। देर शाम वह घर लौट रही थीं, तभी कानपुर-इटावा लेन पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने चंद्रावती को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार व चंद्रावती दोनों घायल हो गए। रनियां थाना पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चंद्रावती की मौत हो गई। हादसे में घायल बाइक चालक जगजीवनपुर गांव निवासी सत्यनारायण की हालत गंभीर बताई गई है। थाना प्रभारी अतुल गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर बाइक चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें