फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : रूरा आरओबी शटरिंग का टुकड़ा गिरने से महिला घायल, लापरवाही से लोगों में नाराजगी

विज्ञापन
रूरा में आरओबी की शटरिंग के नीचे से जान जोखिम में डालकर निकलते लोग। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रूरा। बस स्टॉप तिराहे के पास शुक्रवार की देर शाम आरओबी निर्माण के लिए शटरिंग लगाने के दौरान लोहे का टुकड़ा महिला के ऊपर आ गिरा। इससे महिला घायल हो गई। उसे अकबरपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं, आए दिन निर्माण कार्य में लापरवाही के चलते लोगों में रोष है।
विज्ञापन

कस्बे में आरओबी निर्माण कार्य सुस्त गति से चल रहा है। वहीं पिलर की स्लैब ढालने के लिए शटरिंग लगाने के दौरान कर्मचारियों की लापरवाही राहगीरों की जान जोखिम में डाल रही है। शुक्रवार की देर शाम तिराहे के निकट शटरिंग लगाई जा रही थी।
इसी दौरान वाहनों को कर्मचारियों ने रोक दिया, लेकिन पैदल राहगीरों का निकलना जारी रहा। इसी दौरान बैजूपुरवा गांव निवासी पार्वती के ऊपर शटरिंग का एक टुकड़ आ गिरा। इससे वह लहूलुहान हो गई। लोग उन्हें रूरा के निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद शटरिंग लगाने का काम बंद कर दिया गया। कस्बाई लोगों ने बताया कि सड़क पर आवाजाही के समय अक्सर शटरिंग लगाने या निकालने का काम होता रहता है।
इससे पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने कम आवाजाही के समय ही शटरिंग लगाने या निकालने का काम सावधानी से करने की मांग की है। इस बाबत सेतु निगम के एई होतीलाल ने कहा कि महिला के घायल होने की जानकारी मिली है। एहतियातन ऐसे समय कार्य कराया जाएगा, जब सड़क मार्ग पर आवाजाही कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें