फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : बुखार से महिला की मौत, रसूलाबाद सीएचसी की ओपीडी में पहुंचे 148 मरीज

विज्ञापन
रसूलाबाद सीएचसी की ओपीडी में मरीज देखते डॉक्टर। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। शनिवार को पीड़ित महिला की मौत हो गई। वहीं, सीएचसी की ओपीडी में बुखार के 148 मरीज पहुंचे थे। इसमें से पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग निजी डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं। जानकारी के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संबंधित क्षेत्र में मरीजों की जांच करने नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के आजाद नगर, शास्त्री नगर, लोहिया नगर, गांधी नगर, सुभाष नगर, विकास नगर, केशव नगर, गौतम बुध नगर, रहीम नगर, तुलसी नगर, नेहरू नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के असालतगंज, लालू, कठारा, उसरी, तिस्ती, कहिंजरी, पहाड़ीपुर, अमरोहिया समेत कई गांवों में वायरल, टाइफाइड, मलेरिया व डेंगू बुखार से तमाम लोग बीमार है।
शनिवार को शास्त्री नगर निवासी श्री प्रकाश गुप्ता की पत्नी रानी देवी (48) की बुखार से मौत हो गई। श्री प्रकाश ने बताया कि दीपावली के दो दिन पहले रानी देवी को बुखार आया था। झींझक रोड तिराहे पर एक झोलाछाप से दवा कराई, लेकिन फायदा नहीं हुआ। इस पर कानपुर नगर के एक अस्पताल में ले गए। वहां से सैफई इटावा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। इधर शनिवार को सीएचसी की ओपीडी में बुखार के 148 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें गांधीनगर की कोमल, शिवानी, आजाद नगर की सावित्री, अमरोहिया के कंहैया, गांधीनगर के सहवान को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं, ईएमओ डॉ. अमित सक्सेना ने बताया कि शनिवार को अधिक संख्या में बुखार पीड़ित मरीज अस्पताल आए थे। सभी का उपचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें