शिवली। बहनोई के साथ मायके जा रही महिला बाढ़ापुर के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने से गिर गई। उपचार के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शिवली के प्रतापपुर उदैत निवासी सावित्री (52) थाना मंगलपुर भावसिंह का पुरवा निवासी बहनोई रघुनाथ सिंह के साथ मंगलवार की शाम बाइक से औरैया के नयापुरवा स्थित मायके जा रही थी।
बाढ़ापुर के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने से सावित्री सड़क पर गिरकर घायल हो गई। उपचार के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद रघुनाथ सिंह अपने साथी संतोष के साथ सावित्री का शव लेकर प्रतापपुर उदैत गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया।
पुत्र अजीत, अंकित, बलजीत, राहुल बिलखने लगे। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतका के पुत्र अजीत ने मार्ग दुर्घटना में मां सावित्री की मौत की सूचना दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।