कानपुर देहात। बिकरू कांड के बाद पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी को पुलिस ने फर्जी आईडी से सिम खरीदने का आरोपी बनाया था। मामले की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। बुधवार को गवाह के नहीं आने से मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। बोर्ड ने अब मामले की सुनवाई के लिए छह जुलाई की तारीख नियत की है।
बिकरू कांड के बाद चौबेपुर पुलिस ने अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को फर्जी आईडी से सिम खरीदने व प्रयोग करने आरोपी बनाया है। मामले की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। मामले में वादी व दो गवाहों की गवाही हो चुकी है।
जब कि एक गवाह चंद्रपाल की मृत्यु हो जाने के संबंध में पुलिस ने आख्या पेश की थी। इस पर बोर्ड ने मामले में अन्य गवाह को तलब किया था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि बुधवार को गवाह के नहीं आने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब बोर्ड ने सुनवाई की तिथि छह जुलाई तय की है। इस दौरान बोर्ड के समक्ष खुशी उपस्थित रही।