फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : मायके से नहीं लौट रही थी पत्नी, विवाद के बाद पति ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर। पत्नी से फोन पर विवाद के बाद युवक ने जहर खा लिया। जानकारी पर परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से हैलट ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के लौवा गांव निवासी सोनू पाल (34) की पत्नी वीनू अपने दो बच्चों के साथ पिछले साल दीपावली में मायके करोदा चली गई थी। तब से वह ससुराल में ही रह रही थी। सोनू कई बार विदा कराने भी गया, लेकिन उसने आने से मना कर दिया।
घर में सोनू बुजुर्ग मां रानी के साथ रहता था। शनिवार की शाम उसने अपनी पत्नी से फोन पर घर आने को कहा तो उससे विवाद हो गया। इसी बात से दुखी होकर सोनू ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी पर परिजन इलाज के लिए सीएचसी हवासपुर ले गए।
विज्ञापन

जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जब परिजन इलाज के लिए हैलट अस्पताल ले जा रहे थे तो रास्ते में सोनू की मौत हो गई। मंगलपुर इंस्पेक्टर अजयपाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। पुलिस टीम भेजकर छानबीन कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें