मृतक होमगार्ड लल्लू सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात के मंगलपुर थाने में तैनात एक होमगार्ड रविवार को घर लौटते समय खमहैला गांव के सामने गश खाकर गिर गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन होमगार्ड को सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलपुर के बद्रीपुरवा गांव निवासी होमगार्ड लल्लू सिंह (55) मंगलपुर थाने में तैनात थे।
खनतलैया गांव में चल रही भागवत कथा में उनकी ड्यूटी लगी थी। रविवार शाम ड्यूटी खत्म होने के बाद वह पैदल घर जा रहे थे। झींझक रूरा रोड पर खमहैला गांव के सामने बने नहरपुल के पास पहुंचे, तभी गश खाकर गिर पड़े। वहां पड़ा देख राहगीरों ने सूचना परिजनों को दी।
परिजनों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें झींझक सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि सीएचसी आने से पहले होमगार्ड की मौत हो चुकी थी। मंगलपुर थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि होमगार्ड की संभवता हार्ट अटैक से मौत हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।