फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात ः यूक्रेन से दिल्ली पहुंचा विशाल, आज आएगा घर, सूचना से खिले परिजनों के चेहरे

विज्ञापन
दिल्ली के यूपी भवन पहुंचा यूक्रेन से लौटा छात्र विशाल श्रीवास्तव। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां। अकबरपुर तहसील के किशरवल गांव निवासी विशाल श्रीवास्तव यूक्रेन से शनिवार की दोपहर दिल्ली पहुंच गया। वहां उसे यूपी भवन में ठहराया गया। रविवार को वह रनियां पहुंचेगा। बेटे के दिल्ली पहुंचने की सूचना मिलते ही परिजनों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

रनियां के किशरवल गांव निवासी अनिल कुमार श्रीवास्तव का बेटा विशाल श्रीवास्तव चार वर्ष पहले एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गया था। रूस के हमले के बाद से यूक्रेन में फंसे छात्र व जनपद निवासी परिजन दहशत में थे।
दो दिन पहले विशाल निजी बस से अन्य दोस्तों के साथ रोमानिया बार्डर पहुंचा था। जहां से वह शुक्रवार की रात 12 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। दोपहर में उसे यूपी भवन में ठहराया गया। विशाल ने परिजनों को बताया कि देर शाम वह कार से रनियां के लिए रवाना हो गया है। रविवार की सुबह तक घर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें