फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: बीमारी से परेशान अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान, बेटे ने प्रार्थन पत्र में कहा- न कराएं पोस्टमार्टम

Mon, 15 May 2023 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि पुत्र ने प्रार्थनापत्र देकर पोस्टमार्टम नहीं कराने की गुजारिश की। जिसके आधार पर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के मूसानगर में गजनेर मार्ग निवासी एक व्यक्ति ने बीमारी से परेशान होकर कमरे में लगे पंखे के कुंड़े में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इकार किया, तो पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करने की अनुमति दे दी।

विज्ञापन

मूसानगर कस्बे के गजनेर रोड निवासी पवनेश कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम परिवार के सभी लोग छत पर थे। पिता बलवान सिंह (54) खेतों में जाने की बात कह कर घर से निकले और कुछ देर बाद लौट आए। इसके बाद कमरे में पंखे के कुंड़े में रस्सी से फंदा लगा लिया।
जब वो काफी देर तक छत पर नहीं आए, तो परिजन नीचे आए। यहां उनका शव लटका मिला। इसके पर बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की है। इस दौरान परिजनों ने बीमारी से बलवान सिंह के परेशान होने की बात बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलवान की मौत से पत्नी प्रेमा देवी, पुत्र पवनेश कुमार, अजय कुमार, नवनीत बिलखते रहे हैं। थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि पुत्र ने प्रार्थनापत्र देकर पोस्टमार्टम नहीं कराने की गुजारिश की। इसके आधार पर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें