झींझक (कानपुर देहात)। दीपावली पर यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखकर जीआरपी ने शनिवार को दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनों की चेकिंग की। यात्रियों से पूछताछ की। उनका सामन भी चेक किया। जीआरपी ने स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी है।
शनिवार को झींझक चौकी प्रभारी जीआरपी उपेंद्र कुमार ने टीम के साथ अभियान चलाकर स्टेशन पर आने वाले कई यात्रियों से शक के आधार पर पूछताछ की। स्टेशन पर रुकने वाली अप व डाउन की मेमो ट्रेन, गोमती एक्सप्रेस, आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनों में भी चेकिंग की गई।
यात्रियों का सामान भी चेक किया। चौकी प्रभारी के मुताबिक त्योहार पर ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मियों को ट्रेन व स्टेशन तैनात किया गया है।