फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आवाज हुई और दो हिस्सों में बंट गई मालगाड़ी

विज्ञापन
झींझक में दो हिस्सों में बटी मालगाड़ी की कपलिंग जोड़ते कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। झींझक रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को मालगाड़ी कपलिंग टूटने से तेज आवाज के साथ दो हिस्सों में बट गई। तेज आवाज से स्टेशन पर खड़े यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे की तकनीकी टीम के कपलिंग जोड़ने पर 22 मिनट बाद मालगाड़ी गतंव्य को रवाना हो सकी।
विज्ञापन

झींझक रेलवे स्टेशन पर खड़ी जीएन 228 मालगाड़ी मंगलवार को सुबह 9:44 बजे कानपुर की तरफ चली। कुछ दूर चलने के बाद मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई। तेज आवाज के साथ गाड़ी दो हिस्सों में बट गई।
आवाज से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अनहोनी के डर से अफरा-तफरी मच गई। मालगाड़ी जहां की तहां खड़ी हो गई। स्टेशन मास्टर ने अफसरों को जानकारी दी। रेलवे की टीम ने वहां पहुंच कर मालगाड़ी की कपलिंग को ठीक किया। इसके बाद मालगाड़ी सुबह 10:06 बजे पर कानपुर की तरफ रवाना हो सकी। स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि मालगाड़ी गाजियाबाद से कानपुर की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें