फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : रेलवे पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी में झुलसे तीसरे मजदूर की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। औद्योगिक क्षेत्र रनियां में रेलवे के पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी में काम के दौरान 28 मई की रात लोहा गलाने वाली भट्ठी फटने से झुलसे तीसरे मजदूर की भी मौत हो गई। अब घटना में झुलसे केवल दो मजदूरों का इलाज चल रहा है। दो मजदूरों की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

रनियां में फ्रंटियर एलॉय स्टील लिमिटेड कंपनी में 28 मई की रात लोहा गलाने वाली भट्ठी अचानक फट गई थी। घटना के समय काम चल रहा था। गर्म पिघले लोहे की चपेट में आने से रनियां के मालवर गांव निवासी रामासरे पाल (50) की मौके पर मौत हो गई थी।
पामां निवासी धनंजय (38), विलियम्स (45), विसायकपुर निवासी दीपक मिश्रा (52) व रनियां निवासी रामवीर (43) गंभीर रूप से झुलस गए थे। चारों घायलों को रायपुर के निजी अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

सभी को कानपुर के तेज बहादुर हास्पिटल फजलगंज में भर्ती कराया गया था। 29 मई की सुबह विलियम्स की भी मौत हो गई थी। इधर पामां निवासी धनंजय की इलाज के दौरान 12वें दिन बुधवार को मौत हो गई। परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन को मजदूर की मौत होने की सूचना दी।
इस पर फैक्टरी प्रबंधन ने पूरी मदद का आश्वासन दिया है। मृतक के भाई श्याम बाबू ने बताया कि तबीयत में सुधार की उम्मीद थी लेकिन बुधवार को धनंजय की भी मौत हो गई। सूचना पर पत्नी राधा देवी, बेटा श्रजल, बेटी काजल बिलखने लगे।
मृतक के भाई ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन ने आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है। रनियां चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार ने बताया कि इलाज के दौरान मजदूर की मौत की जानकारी मिली है। कानपुर में शव का पोस्मार्टम कराया गया है। फैक्टरी प्रबंधन व मृतक के परिजनों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें