सिकंदरा। छत से गिरकर घायल हुए मासूम को सिकंदरा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। सीएचसी में एंबुलेंस नहीं मिलने पर पिता मासूम लेकर लेकर दौड़भाग करता रहा। इसकी जानकारी पर चिकित्सक ने कर्मचारियों को फटकार लगा एंबुलेंस की व्यवस्था कराई।
आजाद नगर निवासी राधे मोहन का छह वर्षीय बेटा आर्यन मंगलवार सुबह छत से गिर गया था। इस पर परिजन उसे सिकंदरा सीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अभाव में एंबुलेंस नहीं मिलने से पिता बेटे को गोद में लेकर आधा घंटा तक घूमता रहा पर किसी स्टाफ ने मदद नहीं की। इसकी जानकारी डॉ. मोहम्मद सादिक को जानकारी हुई तो उन्होंने स्टाफ को फटकार लगाई और एंबुलेंस के माध्यम से मासूम को जिला अस्पताल भेजा।