फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : घरवाले सोते रहे, 55 हजार नकद व साढ़े तीन लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
पुखरायां में चोरी के बाद घर में जांच करता डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव में एक घर से गुरुवार की रात चोरों ने 55 हजार नकद व करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। सूचना पर एसपी स्वप्निल ममगाई ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और जल्द चोरी का खुलासा करने के निर्देश कोतवाल को निर्देश दिए। वहीं फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

पिपरी गांव निवासी संजय राठौर ने बताया कि गुरुवार को सभी परिजनों के साथ वह घर में सो रहे थे। शुक्रवार की सुबह जगने पर कमरे के अंदर रखी अलमारी और संदूक का ताला टूटा व सामान बिखरा मिला।
चोर घर से करीब 55 हजार नकद और साढ़े तीन लाख के गहने चोरी कर ले गए। वहीं सूचना पर कोतवाल राजेश कुमार सिंह और अमरौधा चौकी इंचार्ज सीपी तिवारी ने पड़ताल की। उधर, एसपी स्वप्निल ममगाई ने भी मौके पर पहुंच कर चोरी की घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस टीम के साथ पहुंचा डॉग स्क्वॉड गांव के बाहर कुछ दूर जाकर रुक गया। वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस ने आसपास गांव में छापा मारा, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें