फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात ः मजाक बनीं परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं, कहीं नकल करते तो कहीं खेलते मिले बच्चे

विज्ञापन
नंदना स्कूल में परीक्षा के समय खेलते बच्चे। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/रनियां। परिषदीय स्कूलों की वार्षिक गृह परीक्षाएं मजाक बनी हैं। शुक्रवार को तीसरे दिन भी मनमानी का आलम रहा। कहीं नकल से पर्चा हल करने की स्थिति मिली तो कहीं समय से परीक्षाएं शुरू नहीं कराई गई। मालवर प्राथमिक स्कूल में हिंदी का केवल एक प्रश्नपत्र दिया गया।
विज्ञापन

यहां ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखकर परीक्षा कराई गई। नंदना में बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी कटने के बाद भी कई शिक्षक नदारद रहे। बीईओ से स्पष्टीकरण तलब करने की बात कही है।
परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को सुबह की पाली में प्राथमिक स्तर में कक्षा दो से पांच तक हिंदी व 6 से 8 तक प्रथम पाली में सामाजिक विषय की परीक्षा थी। तीसरे दिन भी प्रश्नपत्र कम पड़ गए।
विज्ञापन

इससे बच्चे एक साथ बैठकर परीक्षाएं देते दिखे। रनियां क्षेत्र के मालवर प्राथमिक विद्यालय में 108 में सात बच्चे अनुपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक प्रियंका यादव ने बताया कि कक्षा दो में 18 बच्चे हैं। हिंदी का केवल एक प्रश्नपत्र मिला।
उससे ब्लैक बोर्ड पर लिखकर परीक्षा कराई गई। कक्षा 4 में 27 बच्चे है। प्रश्नपत्र केवल 21 मिले। इससे एक साथ कई बच्चों को बैठाकर परीक्षा कराई गई। मालवर जूनियर स्कूल में सातवीं के बच्चे सामाजिक विषय की कॉपी रखकर परीक्षा देते दिखे। बीईओ सरवनखेड़ा मुकेश उत्तम ने बताया कि प्रश्नपत्र कम होने की जानकारी मिली है।
उधर डेरापुर के श्याम नगर वार्ड स्थित परिषदीय विद्यालय में भी प्रश्न पत्र कम पड़ गए। यहां ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखकर परीक्षा कराई गई। प्रधानाध्यापक शिवनारायण यादव ने बताया कि कक्षा तीन से पांच तक केवल एक-एक प्रश्नपत्र ही उपलब्ध कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें