इसके बाद औरैया से आए परिजनों को पता चला कि सौरभ निजी अस्पताल में भर्ती है। मामले में प्रभारी सीएमएस डॉ. एनके बाजपेयी ने बताया कि जांच में पता चला है कि मरीज के साथ कोई भी तीमारदार नहीं था। कुछ लोग पीछे के दरवाजे से उसे ले गए हैं।
प्रथम दृष्टया ईएमओ, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वॉय और सफाईकर्मी की मिलीभगत समझ में आ रही है। सीएमएस को आने पर उन्हें रिपोर्ट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी में सूचना दी है। जबकि चौकी प्रभारी जिला अस्पताल राकेश का कहना है कि अभी तक कोई सूचना नहीं मिली।
सीएमएस को देख 10 दिन पहले भाग गया था दलाल
करीब 10 दिन पहले बारा गांव में हुए हादसे में एक मरीज को दलाल उठाकर ले जा रहे थे। इस बीच पहुंचे सीएमएस ने मरीज को रोका, तो दलाल मौके से भाग निकला था। इस पर सीएमएस डॉ. खालिद रिजवान ने ईएमओ डाॅ. पवन पार्या, फार्मासिस्ट अजय विश्वकर्मा, वार्ड ब्वॉय और सफाईकर्मी से स्पष्टीकरण मांगा था।