गजेंद्र सिंह की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
संदलपुर। कौरू जलालपुर में शुक्रवार की देर रात बिजली के झूलते तार की चपेट में आने से टेंट हाउस संचालक झुलस गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना मंगलपुर के कौरू जलालपुर गांव निवासी गजेंद्र सिंह कटियार (58) संदलपुर कस्बे में टेंट हाउस चलाते थे। शुक्रवार की शाम को दुकान बंद कर वह अपने घर की छत पर टहल रहे थे। इस दौरान मकान के पास से गुजरे विद्युत तारों की चपेट में आकर झुलस गए।
जानकारी पर परिजन इलाज के लिए सिंकदरा स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने गजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत पर पत्नी कुंती देवी, बेटा सौरभ, बेटी शीतू, नीतू बिलख पड़े। मंगलपुर इंस्पेक्टर एसके मिश्र ने बताया कि मृतक के बेटे की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।