रूरा के महाविद्यालय में बीटीसी छात्राओं का विदाई समारोह
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। श्रीकृष्ण जनका देवी महाविद्यालय रूरा में बीटीसी प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्रों का स्वागत समारोह व चौथे समेस्टर पास कर चुके छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें छात्रों ने डांस, नाटक पेश किए।
मुख्य अतिथि डीआईओएस अरविंद द्विवेदी ने कहा कि लगातार प्रयास करने से मंजिल आसान होती है। प्रबंधक प्रेमकांती शुक्ला ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। इस दौरान डॉ. अशोक शुक्ला, आरके त्रिपाठी, महेश चंद्र, अनिल कुमार, प्रिया शुक्ला, मीणा कटियार मौजूद रहे।