फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल खत्म,आज काम पर लौटे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अधिवक्ताओं की बुधवार को हड़ताल स्थगित करने का ऐलान किया है। गुरुवार से अधिवक्ता काम करेंगे। फिलहाल अधिवक्ताओं ने तय किया है कि चेंबर के मामले को लेकर हाईकोर्ट के प्रशासनिक और मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात की जाएगी। मुलाकात की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

कचहरी भवन खाली करने की बात से नाराज अधिवक्ता 23 जनवरी से हड़ताल पर थे। इससे वादकारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोग तारीख लेकर लौटने को मजबूर थे। बंदियों की जमानत नहीं हो पा रही थी। बुधवार को एकीकृत बार एसोसिएशन व माती बार एसोसिएशन ने धरना स्थगित करने का निर्णय लिया। एकीकृत बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप पांडेय ने बताया कि लंबी हड़ताल चलने से वादकारियों के काम प्रभावित हो रहे थे।
दोनों बार ने हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है। चेंबर की समस्या को लेकर प्रयागराज हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश व प्रशासनिक न्यायाधीश से मुलाकात की जाएगी। इस पर अधिवक्ताओं में सहमति बनी है। इस बीच अधिवक्ता काम करेंगे। गुरुवार से अधिवक्ता काम पर लौटेंगे। एकीकृत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा हड़ताल स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें