फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : एसटीएफ व रूरा पुलिस ने 45 लाख की चरस के साथ तस्कर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। एसटीएफ ने रूरा पुलिस की मदद से चंपारण बिहार निवासी एक तस्कर को नौ किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई चरस की कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि चरस की ये खेप गहलौं गांव में पहुंचाई जा रही थी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के चलते मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को एसटीएफ कानपुर को बिहार से चरस की खेप आने की भनक लगी।
एसटीएफ ने सीओ अकबरपुर अरुण कुमार सिंह से संपर्क किया। सीओ ने रूरा पुलिस को मामले के खुलासे के लिए लगाया। एसटीएफ कानपुर के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार, हेड कांस्टेबिल रामदयाल, रूरा थाने के सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह तोमर की टीम ने कस्बे के पास ही शिकारपुर मालदा पश्चिम चंपारण बिहार के अब्दुल मन्नान अंसारी को नौ किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वह सवारी वाहनों से चरस लेकर रूरा पहुंचा था। पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि आरोपी गहलौं गांव में चरस की खेप पहुंचाने आया था। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें