कानपुर देहात। एसी स्वपिनल ममगाई ने एक इंस्पेक्टर व 22 सब इंस्पेक्टर की तैनाती में फेरबदल किया है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी जन सूचना सेल में तैनात किया गया है।
पुलिस लाइन से सब इंस्पेक्टर दीपक सिंह को एसएसआई रूरा थाने भेजा है। भोगनीपुर से दरोगा धीरेंद्र को पुलिस लाइन, पीआरवी 2684 मे तैनात हरविलास को पुलिस लाइन, रूरा थाने से कुलदीप सिंह, सिकंदरा से राजेश कुमार यादव, कहिंजरी से भारत सिंह, औनहा चौकी से दिग्विजय सिंह को पुलिस लाइन भेजा है।
पुलिस लाइन से विकल्प चतुर्वेदी को चौकी प्रभारी बिहार घाट, महाराज सिंह को चौकी प्रभारी रुरवाहार में तैनाती दी है। रूरा चौकी इंचार्ज प्रभाकर यादव को चौकी कहिंजरी भेजा है। बिहार घाट चौकी प्रभारी रंजीत कुमार को चौकी औनहा, नारखास चौकी प्रभारी बिंदा प्रसाद को रूरा, अकबरपुर से देवेंद्र कुमार को चौकी नारखास की जिम्मेदारी दी है।
अजय कुमार को भोगनीपुर से रूरा, अनूप कुमार पांडेय को रसूलाबाद से रूरा भेजा है। पुलिस लाइन से धर्मेंद्र मिश्रा को भोगनीपुर, सूरजपाल को मूसानगर, गुरेंद्र प्रताप को बरौर, अभिषेक चौहान को राजपुर, उमेश कुमार को अमराहट, आनंदवीर सिंह को देवराहट, प्रतिभा कुशवाहा को गजनेर भेजा है। (संवाद)