फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : हैलट में भर्ती छात्रा के परिजनों को एसओ ने धमकाया, पीड़ित पिता ने कहा, नहीं दर्ज की छेड़छाड़ की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। राजपुर क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को बीए की छात्रा ने पड़ोसी की हरकतों से परेशान होकर जहर खा लिया था। मामले में छात्रा के पिता ने बेटी से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने की तहरीर पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद भी पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शोहदे ने छात्रा के पिता को फोन करके बेटी के प्रति अश्लील बातें कहीं थीं। इसका ऑडियो होने के बाद भी पुलिस आरोपी का बचाव कर रही है।
उधर, हैलट में भर्ती छात्रा के पिता ने राजपुर एसओ पर गाली गलौज करते हुए धमकाने का भी आरोप लगाया है। पिता ने बताया कि एसओ फर्जी मामले में जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। ये बात एडीजी को भी लिखकर दी है।
विज्ञापन

राजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एडीजी भानु भास्कर को बताया कि उसकी बेटी से सितंबर 2021 में गांव के रामू मिश्रा ने छेड़छाड़ की थी। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से आरोपी लगातार समझौते के लिए धमका रहा है।
साथ ही बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है। शिकायत पर पुलिस उलटा धमका कर थाने से भगाती रही। इससे परेशान होकर बेटी को कई माह तक रिश्तेदारों के यहां रखा। पुलिस का सहयोग मिलने से आरोपी के हौसले बुलंद हो गए। इससे परेशान होकर पत्नी के साथ वह नोएडा चला गया। गांव में दो बेटियां, एक बेटा व मां रहते हैं।
आरोपी रामू मिश्रा ने शुक्रवार रात उसको फोन करके बेटी के चरित्र पर सवाल उठाते हुए अश्लील बातें कहीं। छेड़छाड़ के मामले में समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी। इसके बाद बड़े बेटे ने शनिवार को नोएडा से ये ऑडियो छोटी बहन के मोबाइल पर भेजा। जिसे सुनकर बेटी दुखी थी। इस दौरान आरोपी रामू अपने साथियों के साथ घर पहुंचा और बेटी से छेड़छाड़ की।
इसके बाद बेटी ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। जानकारी पर उसे हैलट में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस को शुक्रवार रात संबंधित ऑडियो भेजकर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन एसओ ने इसे अनसुना कर दिया।
छात्रा के जहर खाने के बाद भी पुलिस आरोपी का बचाव कर रही है। पुलिस ने रामू मिश्रा समेत पांच पर सिर्फ जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है। छेड़छाड़ का मामला दबा दिया गया है।
वहीं, घटना की जानकारी वह नोएडा से सीधे कानपुर हैलट पहुंचे। वहां आए राजपुर एसओ कपिल दुबे ने गाली गलौज करते हुए धमकाया। इससे परिवार डरा है। एसओ फर्जी मामले में जेल भेजने की भी धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने ये बात एडीजी भानु भास्कर को भी लिखकर दी है।
आरोपी रामू मिश्रा समेत पांच के खिलाफ जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्रा के परिजन गलत आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। हैलट में सुरक्षा के मद्देनजर एसओ गए हैं। धमकाने की बात की जानकारी नहीं है। - रविकांत गौड़, सीओ सिकंदरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें