फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात ः हवन के दौरान छत्ते तक पहुंचा धुआं, मधुमक्खियों के हमले में 50 लोग घायल

विज्ञापन
राजपुर पीएचसी में भर्ती घायल अशोक दीक्षित। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर। दमनपुर मार्ग स्थित श्रीबाला धाम में गुरुवार को हवन के दौरान धुआं मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंच गया। इस पर मधुमक्खियों ने हवन कर रहे लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसमें बच्ची समेत 50 लोग जख्मी हो गए। आठ लोगों का उपचार राजपुर पीएचसी में कराया गया। वहीं, बच्ची को उपचार के लिए परिजन कानपुर ले गए, अन्य लोगों ने निजी अस्पतालों में इलाज कराया।
दमनपुर मार्ग स्थित बाला जी महाराज संकट मोचन धाम में हर वर्ष नारियल की होली जलाई जाती है। गुरुवार को दिन में मंदिर में हवन किया जा रहा था। इस दौरान धुआं पास में मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंच गया। इस पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

इससे मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई। करीब पचास लोग जख्मी हो गये। कस्बे के शैलेश तिवारी (50), अशोक दीक्षित (65), नरेंद्र सिंह, नदंना गांव के रामसनेही (80), मुंगीसापुर के संतोष, रविंद्र कुमार, फूल सिंह व राजपुर के महेश कुमार को राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया।
यहां से डॉ. प्रियंक तिवारी ने नरेंद्र सिंह व राम सनेही को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जालौन के प्रबल कुमार की बेटी स्नेहा (06) को परिजन कानपुर ले गए। वहीं, 40 लोगों ने निजी अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें