फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : होली की छुट्टी में बाइक से घर जा रहे फाइनेंस कंपनी के फील्ड अफसर को ट्राला ने रौंदा

विज्ञापन
मृतक आजाद कुमार पांडेय का फाइल फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के उमरन गांव के पास हाईवे पर सिकंदरा से लखनऊ जा रहे बाइक सवार फाइनेंस कंपनी के फील्ड अफसर को ट्राला ने कुचल दिया। इससे शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

लखनऊ के कैंट एरिया निवासी आजाद कुमार पांडेय (32) सिकंदरा के एलएनटी फाइनेंस कंपनी में फील्ड आफीसर थे। होली की छुट्टी मिलने पर वह बाइक से घर जा रहे थे। रनियां में उमरन के पास हाईवे पर पीछे से आ रहे ट्राला ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे वह उछल कर सड़क पर दूर जा गिरे। इस दौरान ट्राला उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। शव बुरी तरह से क्षत विक्षत देख पीछे से आ रहा उसका साथी बर्रा छह कानपुर निवासी आदेश चतुर्वेदी भी सहम गया। सूचना पर एनएचआई एंबुलेंस प्रभारी विनीत यादव आजाद कुमार को एबुंलेंस से लेकर जिला अस्पताल गए।
विज्ञापन

जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। कोतवाल विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्राला लेकर चालक फरार हो गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें