फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : छह हजार किसानों को मिलेगा 4.7 करोड़ रुपये मुआवजा

विज्ञापन
बाढ़ से जैसलपुर महदेवा गांव में भरा पानी (फाइल फोटो)। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में बीते साल हुई बारिश में खरीफ की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पीएम फसल बीमा योजना अंतर्गत 6058 किसानों को मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन

इसके लिए बीमा कंपनी ने 4.7 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। पहले चरण में 2706 किसानों के लिए 2.12 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। यह राशि किसानों के खातों में जल्द ही पहुंच जाएगी।
पिछले साल अगस्त में बारिश व नदियों में आई बाढ़ के चलते कई किसानों की खरीफ की फसल चौपट हो गई थी। इसमें धान, मक्का समेत अन्य फसलों को अधिक नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

जिले में 39375 किसानों ने फसलों का बीमा कराया था। बारिश व बाढ़ के बाद फसलों के नुकसान का आंकलन करने के लिए बीमा कंपनी ने राजपुर, मलासा, अमरौधा समेत अन्य प्रभावित गांवों में सर्वे किया था।
क्राप कटिंग के आधार पर कम उत्पादन का आकलन करते हुए सर्वे की रिपोर्ट भेजी गई थी। जिले में काम कर रही बीमा कंपनी यूनिवर्सल सोंपो की ओर से 6058 किसानों के लिए चार करोड़, सात लाख, 94 हजार 995 रुपये बीमा क्लेम के तौर पर स्वीकृत किए गए हैं।
पहले चरण में 2706 किसानों के लिए दो करोड़ 12 लाख 92 हजार 320 रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। जबकि शेष 3352 किसानों के मुआवजे की धनराशि जल्द ही बीमा कंपनी की ओर से भेजी जाएगी।
विज्ञापन

खरीफ की फसलों को हुए नुकसान का क्राप कटिंग के आधार पर सर्वे कराया गया था। इसके अनुसार बीमा कंपनी ने 6058 किसानों का 4.07 करोड़ रुपये क्लेम स्वीकृत किया है। पहले चरण में 2706 किसानों के लिए 2.12 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। दो-चार दिन के अंदर किसानों के बैंक खातों में फसल बीमा की धनराशि पहुंच जाएगी। - डॉ. उमेश कुमार गुप्ता (जिला कृषि अधिकारी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें