फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने राजकीय पौधशाला में बंद दो सैकड़ा छुट्टा मवेशी

विज्ञापन
नंथू की राजकीय पौधशाला में बंद छुट्टा मवेशी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
मुंगीसापुर। नन्थू गांव में किसानों ने गुरुवार को फसलों को नुकसान पहुंचा रहे करीब डेढ़ सैकड़ा छुट्टा मवेशियों को राजकीय पौधशाला में बंद कर दिया। इसके बावजूद कोई जिम्मेदार अफसर व कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। यहां बुधवार को भी किसानों ने 50 मवेशी बंद किए थे।
विज्ञापन

डेरापुर ब्लॉक क्षेत्र के नन्थू व आसपास गांवों में छुट्टा मवेशियों की लंबे समय से समस्या बनी हुई है। जो किसानों की मेहनत से खेत में तैयार खड़ी फसलों को चट कर जाते हैं। जिनपर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों ने अधिकारियों से कई बार मांग की, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका।
इससे परेशान किसानों ने गुरुवार को डेढ़ सैकड़ा छुट्टा मवेशियों को किसान सेवा केंद्र के बगल में बनी राजकीय पौधशाला में बंद कर दिया। गांव के किसान केशव सिंह, संतोष तिवारी, अश्वनी कटियार, घनश्याम तिवारी आदि ने बताया कि क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों की समस्या लंबे अरसे से है।
विज्ञापन

अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों से कई बार उन्हें पकड़ने की मांग की गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। ऐसे मेें फसल बचाने के लिए खुद से ही उपाय करने पड़ रहे हैं।
वहीं पौधशाला में मवेशी बंद होने की सूचना एसडीएम को दी गई, लेकिन शाम तक कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद ने बताया कि तहसीलदार को मौके पर भेजा जा रहा है। मवेशियों को गोआश्रय स्थल में भेजा जाएगा।
मालूम हो कि किसानों ने बुधवार को भी राजकीय पौधशाला में 50 छुट्टा मवेशियों को बंद कर दिया था। इसके बावजूद तहसील व ब्लॉक से कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें