फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : बलवंत हत्याकांड में एसआईटी की जांच पूरी होने के करीब, अफसर जल्द देंगे रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बलवंत हत्याकांड में कन्नौज जिले के एसपी की अगुवाई में गठित एसआईटी की जांच लगभग पूरी होने करीब है। एक दो दिन में जांच रिपोर्ट आला अधिकारियों को सौंपी जा सकती है। टीम ने शनिवार को जिला अस्पताल व रनियां से लालपुर संरैया गांव जाने के मार्ग पर जांच की।
विज्ञापन

बलवंत प्रकरण की जांच शासन के निर्देश पर कन्नौज पुलिस की एसआइटी को दी गई है। जांच एसपी कन्नौज कुंवर अनुपम सिंह की अगुवाई में टीम कर रही है। दो दिनों में टीम ने बलवंत के साथ पकड़े गए रामू, गुड्डू व राम के अलावा कई लोगों से पूछताछ की थी।
सचेंडी स्थित एक फ्लोर मिल के सीसीटीवी फुटेज देखे थे। इस मिल में बलवंत साथियों के साथ चोकर लेने गया था। शनिवार को टीम ने और साक्ष्य जुटाए। टीम ने जिला अस्पताल जाकर बलवंत की भर्ती फाइल व अन्य अभिलेख देखें।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने रनियां क्षेत्र में गांव तक आने जाने के रूट को भी देखा। टीम ने गुरुवार व शुक्रवार को ही अधिकांश जांच पूरी कर ली थी। कुछ और लोगों के जांच के दौरान कार्रवाई की जद में आने की बात कही जा रही है।
अब टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों व शासन को सौंप सकती है। इधर, घटना के चश्मदीद अभी सदसे में उबर नहीं पाए हैं। वह अपने-अपने घरों में गुमशुम हैं। हालांकि चश्मदीदों के अलावा बलवंत के घर के आसपास पुलिस बल तैनात है। वहां की पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें