फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : विस्थापित हिंदू बंगालियों के गृह प्रवेश में शामिल हो सकते सीएम, अफसरों को काम पूरा कराने के निर्देश

विज्ञापन
भैंसाया में चौपाल करते पीडी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। भैंसाया गांव में सरकार की ओर से बसाए गए 63 विस्थापित हिंदू बंगाली परिवारों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हो सकते हैं। इसे देखते हुए यहां पर सभी काम जल्द पूरे कराए जाएं। यह बातें शनिवार को सीडीओ सौम्या पांडेय ने तहसील में अधिकारियों से कहीं।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में आईं सीडीओ ने भैंसाया गांव में अमृत सरोवर, अमृत वाटिका, देहाती मार्ट, सोलर लाइट, आवासों के पास पौधरोपण, पेयजल का काम 23 दिसंबर तक पूरा कराने को कहा।
उन्होंने पात्रों को आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन आदि का लाभ दिलाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। बताया कि विस्थापित हिंदू बंगाली परिवारों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

इससे पहले डीएम नेहा जैन और सीडीओ सौम्या पांडेय ने अधिकारियों के साथ ब्लॉक परिसर में बैठक की तो बिजली विभाग के अभियंता ने लाइन बिछाने के लिए 15 लाख रुपये की जरूरत बताई। इस पर डीएम ने एमडी से बात करने की बात कही। वहीं, देर शाम पीडी दिनेश यादव ने भैंसाया गांव में अधिकारियों के साथ चौपाल लगाई और लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें