फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : मकान की खोदाई में मिले चांदी के सिक्के, पुलिस ने कब्जे में लिए

विज्ञापन
राजपुर में मकान की नींव खोदाई में निकले सिक्कों की जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर। छोलापुर गांव स्थित एक मकान की नींव खोदाई के दौरान मिट्टी के कलश में चांदी के पांच सिक्के मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सिक्कों को कब्जे में लेकर सील कर दिया। पुरातत्व विभाग को भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

छोलापुर गांव में मान सिंह के मकान का निर्माण चल रहा है। शुक्रवार को मजदूर नींव की खोदाई कर रहे थे। करीब तीन फीट गहरी नींव खोदने पर मजदूरों का फावड़ा मिट्टी के कलश पर पड़ा। कलश टूटने से उसमें रखे चांदी के पांच सिक्के बिखर गए।
इसकी खबर गांव में फैल गई। सूचना पर थानाध्यक्ष अनुराग पांडेय मौके पर पहुंचे और सिक्कों को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चांदी के सिक्के ब्रिटिश काल के प्रतीत होते हैं। इन पर सन 1906 से 1918 अंकित है। पुरातत्व विभाग के अफसरों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें