फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : ट्रैक्टर की टक्कर से गिरी स्कूल की दीवार, मासूम की जान गई, चालक हिरासत में

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय की गिरी दीवार। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
संदलपुर (कानपुर देहात)। बंजारन डेरा जसापुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय मेें बाउंड्री निर्माण के लिए ईंट लेकर पहुंचे ट्रैक्टर की टक्कर से जर्जर दीवार ढह गई। मलबे में दबकर पास खेल रहे मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मंगलपुर के बंजारन डेरा जसापुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री जर्जर थी। कायाकल्प योजना के तहत इसका निर्माण कराया जाना है। इसके लिए शनिवार को एक ट्रैक्टर ईंट लेकर विद्यालय पहुंचा था। वाहन मोड़ने के दौरान ट्रैक्टर की टक्कर लगने से जर्जर दीवार भरभरा कर गिर गई।
इसी के पास खेल रहा कल्यान उर्फ पीयूष (6) मलबे में दब गया। आवाज सुनकर परिवार व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पीयूष को मलबे से बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बेटे की मौत से मां रचना, भाई अमन, अभिषेक, बहन शिखा व नंदनी का रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पर पहुंचे मंगलपुर थाने के दरोगा नियाज हैदर ने बताया कि बालक के पिता रामकुमार नायक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते है। उनके आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें