वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। भाल गांव के अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव हुआ। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रतिभा दिखाई। इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने स्कूल में स्मार्ट क्लासेज के लिए सोलर लाइट लगवाने का आश्वासन दिया।
वार्षिकोत्सव में पहुंचे राज्यमंत्री का प्रधान प्रतिनिधि विमल कटियार व प्रधानाध्यापक अतुल कुमार ने सरस्वती प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया। राज्यमंत्री ने कहा कि परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प के तहत सुंदरीकरण किया जा रहा है। इससे स्कूलों में बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बाद में बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
प्रधानाध्यापक ने स्कूल में स्मार्ट क्लासेज, फर्नीचर व सोलर लाइट की राज्यमंत्री से मांग की। उन्होंने जल्द मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। इस दौरान अर्जुन सिंह, टीएन कुलश्रेष्ठ, दिनेश कुमार मिश्र, विमल कटियार, बब्बन दीक्षित, ज्ञानेंद्र कुमार, राघवेंद्र तिवारी, राजाराम कुशवाहा, कुलदीप सिंह मौजूद रहे।