फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से आर्डिनेंस फैक्टरी के सुरक्षा अधिकारी जख्मीं

विज्ञापन
हादसे में घायल शिवसागर प्रजापति। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। रनियां पड़ाव के समीप कानपुर लेन पर गलत दिशा से जा रहे टैंकर की टक्कर से बाइक सवार आर्डनेंस फैक्टरी कानपुर के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पनकी कानपुर निवासी शिवसागर प्रजापति (45) शुक्रवार सुबह बाइक से पुखरायां तेरहवी संस्कार में शामिल होने गए थे। वापस आते समय रनियां पड़ाव के समीप कानपुर लेन पर गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में शिव सागर गंभीर रूप से घायल हो गए। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। राहगीरों की सूचना पर रनियां चौकी पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा। घायल के पुत्र अनिकेत जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें