फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: बिकरू कांड में आरोपी संजय दुबे गैंगस्टर के पुराने मामले में दोषमुक्त

Sat, 03 Dec 2022 11:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कानपुर देहात में शिवली थाना पुलिस की ओर से वर्ष 1993 में विकास दुबे के जिस साथी संजू उर्फ संजय दुबे के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी, उसे दोषमुक्त कर दिया गया। विकास दुबे के खिलाफ पुलिस ने शिवली थाने में 1990 व 1991 में मारपीट व 1992 में दर्ज हत्या, मारपीट व एससीएसटी एक्ट व 1993 में लूट के मामलों के आधार पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।

विज्ञापन


उसके साथी संजय दुबे के खिलाफ 1992 व 1993 में दर्ज मारपीट व लूट के मामलों के आधार पर यही गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी संजय दुबे को मामले में दोषमुक्त कर दिया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता प्रेमचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि संजय वर्तमान में बिकरू कांड में जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें